Sunday, September 10, 2023

सक्षम स्थापना दिवस पर दिनांक 23 जून 2023 को सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र रोहिणी में व्यवसायिक चिकित्सा सेवा (Occupational Therapy Service) केंद्र का शुभारम्भ

🚩 सक्षम भारत समर्थ भारत🚩 सक्षम स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 23 जून 2023 को सक्षम इंद्रप्रस्थ उत्तरी विभाग द्वारा सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र रोहिणी में व्यवसायिक चिकित्सा सेवा (Occupational Therapy Service) केंद्र का शुभारम्भ किया गया। सक्षम दिव्यंगता के क्षेत्र में कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन है,जो सभी तरह के दिव्यंगता के लिए कार्य करता है।सक्षम का पूरा नाम समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल है।मुख्य अतिथि श्रीमान विजेंद्र गुप्ता जी (विधायक रोहिणी) जी ने कहां कि* यदि किसी दिव्यांग को सक्षम बनाते हैं जो की यदि हमारे थोड़े से प्रयास से होता है तो समाज के लिए संपत्ति बन जाती है। दिव्यांगता का अर्थ है कि सम्मान के साथ हम अपने बीच में रहने वाले विशेष व्यक्ति को अपने साथ जोड़े। आज दिल्ली में जो बसें चलती हैं दिव्यांग लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है व्हीलचेयर के साथ भी बस में चढ़ा जा सकता है। बस को उनके सुगम्यता के अनुरूप बनाया गया है। सक्षम अपने कार्यों में संघ की प्रेरणा ली। स्वयंसेवकों ने दिव्यांगों के लिए बहुत काम उत्तरी विभाग ने किया है।मुख्य वक्ता श्रीमान अवय गुप्ता जी (राष्ट्रीय सह सचिव,सक्षम) ने सक्षम के मूल कार्य और लक्ष्य को बताया।सक्षम दिव्यांगों के लिए काम करता है। 2008 में नागपुर में इसकी शुरुआत हुई। सक्षम का लक्ष्य है कि समाज का कोई भी हिस्सा अपने काम से अछूता ना रहे। जो काम हमने जागरण का काम 1925 से शुरू हुआ। इस काम में भी स्वयंसेवकों को भी लगाया गया। सक्षम कई सारे काम सम्मेलन के माध्यम से करता है जिससे दिव्यांगों की अंतरात्मा को जगाने का प्रयास रहता है वह भी एक जिंदा इंसान है ऐसा काम करना भी सक्षम का काम है। दिव्यांग सिर्फ सरकारी पेंशन पर निर्भर ना रहे। उन्हें स्वावलंबी बनाना है उन्हें यदि वे काम कर सकता है तो उसको उसकी जरूरत के अनुसार काम भी दिलाना सक्षम का प्रयास रहता है। यदि किसी फैक्ट्री में 100 लोग काम कर रहे हैं तो कम से कम 8 दिव्यांग लोगों को उनकी कार्य के आधार पर उस फैक्ट्री में लगाया जाए उन्होंने सभी लोगो से निवेदन भी किया।यह एक ऐसा संगठन है जो सबको जोड़ कर के काम कर रहा है जिसमें बहुत सारे कार्यकर्ता लगे हुए हैं लगभग देश में 7 से 8% दिव्यांग लोग हैं यह हमारे से अलग ना रह जाए उनको भी हम लोगों को ही ध्यान रखना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को महीने में कम से कम एक दिव्यांग से मिलने का प्रयास करना चाहिए जिससे उस दिव्यांग को सक्षम के साथ जोड़ा जा सके उसके लिए हम कुछ कर सके यह भाव हमारे मन में रहना चाहिए।इस दिव्यांग सेवा केंद्र के माध्यम से उनके लिए काम करने का एक अच्छे से अच्छा प्रयास रहेगा।आशुतोष जी (उत्तरी विभाग, युवा प्रमुख, सक्षम) ने उत्तरी विभाग में सक्षम के द्वारा किए गए कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी जिसमें उत्तरी विभाग में अब तक निशुल्क 30 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन। 2,000 से अधिक नेत्रदान संकल्प पत्र। 100 लोगों का देहदान संकल्प पत्र। कुष्ठ रोग जन जागरूकता पकवाड़ा यात्रा।स्कूल कॉलेज और समाज में नेत्रदान के लिए ने नेत्रदान संकल्प पत्र यात्रा।मंगोलपुरी में 18 सौ से अधिक दिव्यांग लोगों का दिव्यांग अधिवेशन और बुराड़ी जिले में दिव्यांग लोगों का दिव्यांग अधिवेशन।ब्लड डोनेशन कैंप और उपकरण वितरण जिसमें व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल,सेंसर स्टिक,कंबल,पेन ड्राइव आदि वितरण किया गया। भगिनी निवेदिता छात्रावास बुराड़ी में सक्षम के द्वारा चलाया जाता है।सक्षम पाठशाला भी दिव्यांग लोगो के लिया चलाया जाता और समय-समय पर दिव्यांगों से मिलना और गर्भवती महिलाओं के लिए जागरूक मां स्वस्थ शिशु कार्यक्रम सक्षम की महिला कार्यकर्ता द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर श्रीमान ललित जी (राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य, सक्षम),उत्तरी विभाग प्रचारक श्रीमान सुबोध जी,सुश्री स्मिता कौशिक (निगम पार्षद), श्रीमान सतीश अग्रवाल (अध्यक्ष,सक्षम इंद्रप्रस्थ) देवेंद्र जी (प्रांत संगठन मंत्री सक्षम) विभाग सह सचिव श्रीमान निशित जी, श्रीमान देवेन्द्र जी,महिला सह प्रमुख अंजली जी और रोहिणी जिला अध्यक्ष श्री संजीव जी,बुराड़ी जिला अध्यक्ष श्री दीपक जी, कंझावला जिला अध्यक्ष श्रीमती विभा जी सह सचिव श्री सुनील जी ,श्रीमती किरण जी,और सक्षम के अन्य कार्यकर्त्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विभाग अध्यक्ष श्रीमान दीपक जी ने बताया की इस दिव्यांग सेवा केंद्र में आई टेस्टिंग यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र,ब्रेल साक्षरता,सरकारी योजनाओ की जानकारी, फिजियोथेरपी ,कंप्यूटर साक्षरता,आधार कार्ड और दिव्यांगता से जुड़ी अन्य सेवाओं के लिए कार्य किए जायेगे। 🇮🇳 सक्षम भारत समर्थ भारत 🇮🇳 सक्षम उत्तरी विभाग