Monday, October 7, 2024

मंगोलपुरी में नेत्रदान शिविर एवं नेत्रदान जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩 " जय श्री राम" " सक्षम भारत, समर्थ भारत" दिनांक 28 सितंबर 2024, शनिवार को मंगोलपुरी में नेत्रदान शिविर एवं नेत्रदान जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच की गई और निःशुल्क दवाइयाँ एवं चश्मे वितरित किए गए। इसके साथ ही एक दिव्यांग व्यक्ति को हियरिंग ऐड (श्रवण यंत्र) भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उत्तरी जिला अध्यक्ष श्री दीपक जी, सचिव श्रीमती लक्षणा जी, उपाध्यक्ष श्री संजीव जी, सहसचिव सुशील जी, अमित जी, अभिषेक जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग दिया। इस आयोजन ने जनमानस में नेत्रदान के महत्व को उजागर किया और समाज के प्रति सकारात्मक संदेश दिया। कुल नेत्रदान संकल्प पत्रों की संख्या = 75

Sunday, October 6, 2024

नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा (14 सितंबर, 2024)

🚩जय श्री राम🚩 "सक्षम भारत, समर्थ भारत" नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा दिनांक 14 सितंबर, 2024 शनिवार को उत्तरी जिला कार्यकर्ता द्वारा सेवा बस्ती राजा विहार में, नेत्रदान जनजागरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा नेत्रदान संकल्प पत्र भी भरवाए गए। नेत्रदान संकल्प पत्र संख्या : 15

नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा, उत्तरी जिला, 08-9-2024

🚩जय श्री राम🚩 "सक्षम भारत, समर्थ भारत" नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा दिनांक 08-9-2024 सोमवार को उत्तरी जिला द्वारा डिस्ट्रिक्ट पार्क, रोहिणी सेक्टर-16 में नेत्रदान जनजागरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा नेत्रदान संकल्प पत्र भी भरवाए गए। लोगों ने उत्साहपूर्वक योगदान किया। नेत्रदान जनजागरण अभियान में उत्तरी जिला सचिव लक्षणा जी, सहसचिव सुशील जी, देव सिंह जी एवं अन्य स्वयं सेवकों का सहयोग सराहनीय रहा।

स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन उत्सव, उत्तरी जिला, सक्षम इंद्रप्रस्थ

"जय श्री राम"
 "सक्षम भारत, समर्थ भारत" 
दिनांक 15 अगस्त 2024, दिन रविवार को रोहिणी सेक्टर 18 स्थित दिव्यांग सेवा केंद्र में स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, और दिव्यांग बेटी काव्या का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसमें माननीय अध्यक्ष दीपक जी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। केंद्र के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर शानदार नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी। यह देखकर उपस्थित सभी लोग बहुत प्रसन्न हुए। इसके साथ ही, अन्य बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा हो गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग बेटी काव्या का जन्मदिवस भी बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली के अध्यक्ष श्रीमान दीपक जी, सचिव लक्षणा जी, जी, सहसचिव सुशील जी, कोषाध्यक्ष अनोख जी, देवसिंह जी, अमित जी, अभिषेक जी, और अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कुल उपस्थिति - 65 दिव्यांग बंधु - 30

Sunday, April 28, 2024

गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण, कंझावला जिले ( उत्तरी विभाग)

🇮🇳 सक्षम भारत समर्थ भारत 🇮🇳 गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2024) मे 75th गणतंत्र दिवस(26 जनवरी 2024 ) के अवसर पर Hostel for the blind Physically handicapped welfare society जैन नगर में दिव्यांग छात्रो के साथ ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान किया गया।बच्चों ने देशभक्ति गीत गाया। छात्रावास की प्रमुख श्रीमती नीलम जी ने गणतंत्र दिवस के ऊपर विषय रखा। सक्षम की ओर से कंझावला जिला अध्यक्ष श्रीमती विभा जी सक्षम के कार्यों की जानकारी दी। कंझावला जिले की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण जी ने रोहिणी में चलने वाले दिव्यांग सेवा केंद्र के बारे में भी जानकारी दी।उत्तरी विभाग युवा प्रमुख आशुतोष जी ने छात्रों से कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में स्क्राइबर की उपलब्धता के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर सक्षम इंद्रप्रस्थ प्रांत प्राणदा प्रमुख श्रीमान अरुण जी,बुराड़ी ज़िला सचिव बलिराम जी उपस्थित रहे । दिव्यांगों की कुल संख्या 15 बच्चो की कुल संख्या 3 महिलाओ की संख्या - 4 कुल उपस्थित संख्या 25 सक्षम इंद्रप्रस्थ के
मे 75th गणतंत्र दिवस(26 जनवरी 2024 ) के अवसर पर Hostel for the blind Physically handicapped welfare society जैन नगर में दिव्यांग छात्रो के साथ ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान किया गया।बच्चों ने देशभक्ति गीत गाया। छात्रावास की प्रमुख श्रीमती नीलम जी ने गणतंत्र दिवस के ऊपर विषय रखा। सक्षम की ओर से कंझावला जिला अध्यक्ष श्रीमती विभा जी सक्षम के कार्यों की जानकारी दी। कंझावला जिले की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण जी ने रोहिणी में चलने वाले दिव्यांग सेवा केंद्र के बारे में भी जानकारी दी।उत्तरी विभाग युवा प्रमुख आशुतोष जी ने छात्रों से कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में स्क्राइबर की उपलब्धता के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर सक्षम इंद्रप्रस्थ प्रांत प्राणदा प्रमुख श्रीमान अरुण जी,बुराड़ी ज़िला सचिव बलिराम जी उपस्थित रहे । दिव्यांगों की कुल संख्या 15 बच्चो की कुल संख्या 3 महिलाओ की संख्या - 4 कुल उपस्थित संख्या 25

3 दिसंबर 2023, दिव्यांग सेवा केंद्र में डे केयर सेन्टर का शुभारंभ

🚩 सक्षम भारत समर्थ भारत 🚩 3 दिसंबर 2023 दिन रविवार को विश्व दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में सक्षम उत्तरी विभाग में दिव्यांग सेवा केंद्र सेक्टर 18 में डे केयर सेन्टर का शुभारंभ किया गया। स्वर्गीय श्रीमान मांगेराम गर्ग जी की जन्मतिथि पर उनके सुपुत्र द्वारा सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र को ऑक्यूपेशनल थेरेपी के कईं जरूरी उपकरण प्रदान किए गये। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। सक्षम गीत कार्यकर्ता श्रीमती मीना द्वारा उच्चारित किया गया। *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विभाग संघचालक डाॅ दिनेश बुरानी जी थे। माननीय मुख्यातिथि, सुश्री स्मिता कौशिक जी (निगम पार्षद), श्रीमान ललित आनन्द जी (अखिल भारतीय कार्यकरणी सदस्य सक्षम), प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमान अमित जी, प्रांत सहसचिव श्रीमान आमोद जी, प्रांत सह कोषाध्यक्ष श्रीमान रामकिशन जी, प्रांत प्राणदा श्रीमान अरूण जी का अंग वस्त्र,सक्षम की पुस्तिका और सक्षम दैनंदिनी, आदि से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम श्रीमान दीपक कुमार जी की अध्यक्षता में किया गया। इसके बाद केंद्र में योगदान दे रहे थेरेपिस्ट एवं विशेषज्ञों, श्रीमान कर्मजीत जी, श्रीमती आभा जी, श्रीमती नीरू जी, डाॅ अभिनव जी को भी अंग वस्त्र, आदि से सम्मानित किया गया। श्रीमान आशुतोष जी (युवा प्रमुख उत्तरी विभाग) ने पिछले एक वर्ष में हुए उत्तरी विभाग में कार्यों की जानकारी दी। सक्षम के 7 अनिवार्य कार्यकर्म एवं नेत्रदान एवं देहदान संकल्प पत्र को उत्तरी विभाग के सभी जिलों में कार्यरत कराया गया इसकी भी जानकारी दी। श्रीमन दीपक जी (उत्तरी विभाग अध्यक्ष) ने दिव्यांग सेवा केंद्र एवं डे केयर सेन्टर पर दी जा रही सेवाओं के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र पर ब्रेन लिपि एवं कमप्यूटर लिटरेसी की सेवाएं शुरू की जाएंगी। माननीय उत्तरी विभाग संघचालक श्रीमान दिनेश बुरानी जी ने अपने वक्तव्य में सक्षम के कार्यों की सराहना किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग लोगो को समाज की मुख्य धारा में जोड़ा जाने का कार्य बहुत जरूरी है। सुश्री स्मिता कौशिक जी (निगम पार्षद) ने भी सक्षम के कार्यों की सराहना कियाऔर आगे भी पूरे साथ का आश्वासन दिया। श्रीमान अमित जी (प्रांत उपाध्यक्ष) ने सक्षम का परिचय दिया। उन्होंने कहा दिव्यांगता निवारण और दिव्यांगता सशक्तिकरण सक्षम के मुख्य कार्य हैं। श्रीमान कर्मजीत सिंह जी (ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट) ने डे केयर सेंटर के लिए लगाए गए उपकरणों के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम में केंद्र पर आ रहे बच्चों ने नृत्य, कविता और गानों की प्रस्तुति भी दी। अंत में सहायक उपकरण वितरण के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ और एक व्हील चेयर बच्चे नमित को दी गई। सभी लोगो ने जलपान किया। इस अवसर पर उत्तरी विभाग कोषाध्यक्ष श्रीमान अनोख जी ,उत्तरी विभाग सह सचिव श्रीमान देवेंद्र जी, महिला प्रमुख संजना जी, महिला सह प्रमुख अंजलि जी, विभा जी, किरण जी, साधना जी, बलिराम जी और सक्षम के कईं महत्वपूर्ण कार्यकर्त्ता और समाज के लोग भी उपस्थित रहे। श्रीमती लक्षणा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस रिपोर्ट के संकलन में मदद के लिए आशुतोष जी का धन्यवाद। कुल संख्या 57 कुल दिव्यांग की संख्या 10 अभिभावक संख्या 14

2 जनवरी 2024 दिन सोमवार ,को अयोध्या में हो रहे प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के शुभ अवसर पर ,बुराड़ी जिला (उत्तरी विभाग)

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩 ¶"जय श्रीराम"¶ " सक्षम भारत, समर्थ भारत" 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार ,को अयोध्या में हो रहे प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के शुभ अवसर पर ,बुराड़ी जिला (उत्तरी विभाग) में *आदर्श महाविधालय दृष्टिहीन कन्या छात्रावास संत नगर बुराड़ी में छात्रोंओ द्वारा प्रभु श्रीराम जी की आरती के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित किए गए। तथा इसके बाद छात्रोंओ द्वारा प्रभु श्रीराम जी की स्तुति में संगीत तथा भजन किया। तथा अंत में मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर, प्रांत प्राणदा प्रमुख श्रीमान अरुण जी बुराड़ी जिला अध्यक्ष श्रीमान दीपक जी ,बुराड़ी जिला महिला प्रमुख श्रीमति भावना जी तथा सक्षम के कार्यकर्ता स्टैन्जिन जी, दीपिका जी उपस्थित रहे। दिव्यांग छात्राओ की संख्या- 15 कुल दिव्यांग बंधुओं की उपस्थिति -3 महिलाओ की संख्या- 4 कुल उपस्थिति - 24

23 फरवरी 2024 दिन शनिवार को रोहिणी सैक्टर -18 स्थित दिव्यांग सेवा केन्द्र में दिव्यांग बंधुआ के साथ होली उत्सव

" जय श्री राम" " सक्षम भारत, समर्थ भारत" आज 23 फरवरी 2024 दिन शनिवार को रोहिणी सैक्टर -18 में स्थित दिव्यांग सेवा केन्द्र में हमारे यहां आ रहे बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ होली उत्सव का आयोजन किया गया। और साथ ही हमारे प्रिय दिव्यांग बंधु नमित का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने खूब मस्ती की एवं नृत्य भी किया। कार्यक्रम में उत्तरी विभाग अध्यक्ष श्रीमान दीपक जी, विभाग पालक श्रीमान आमोद जी ,सह सचिव श्रीमति लक्षणा महाजन जी,श्रीमान अनोख शुक्ला जी, कंझावल ज़िला अध्यक्ष विभा जी,किरण जी,बलिराम जी की उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्रीमान पवन यादव जी (यादव हार्डवेयर) की तरफ से सभी के लिए होली मिठाई का वितरण किया गया।

3 मार्च 2024, बुराड़ी जिला (उत्तरी विभाग ) द्वारा अंधत्व मुक्त भारत अभियान

🇮🇳 सक्षम भारत समर्थ भारत 🇮🇳 3 मार्च 2024,दिन रविवार को के तहत नेत्रदान जनजागरण का कैम्प Delhi Lions Eye Center, New Friends Colony के साथ Crayon Box School, नथुपुरा में सक्षम का कैम्प लगाया गया। जिसमें लोगों को नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। नेत्रदान से संबंधित भ्रांतियां और सच्चाई को बताया गया। लोगों द्वारा नेत्रदान से संबंधित बहुत सारे प्रश्नो का उत्तर भी दिया गया। जैसे नेत्रदान करते समय नेत्र में क्या दान किया जाता हैं? इसका उत्तर दिया गया कि नेत्रदान करते समय नेत्र का कार्निया वाला भाग दान किया जाता हैं। नेत्रदान कब किया जाता हैं? बताया गया कि मृत्यु के पश्चात घर के लोगों के सहमती पर 4-6 घंटे के अंदर नेत्रदान किया जाता हैं। और भी बहुत सारे भ्रांतियों के बारे में बताया गया। और बहुत से लोगों ने नेत्रदान, देहदान करने का संकल्प भी लिए। इस अवसर पर प्रांत प्राणदा प्रमुख श्रीमान अरुण जी, विभाग युवा प्रमुख श्रीमान आशुतोष जी, उपस्थित रहे। कुल नेत्रदान संकल्प पत्र - 23 कुल देहदान संकल्प पत्र -2 कुल -25

19 फरवरी 2024, सक्षम कंझावला जिला( उत्तरी विभाग), दिव्यांग बंधुओ के विवाह में सहयोग

🚩 सक्षम भारत, समर्थ भारत 🚩 सक्षम कंझावला जिला( उत्तरी विभाग) के रामा विहार में स्थित भारतीय नेत्रहीन कल्याण परिषद छात्रावास में 19 फरवरी 2024 दिन सोमवार को दिव्यांग युवक और युवती का
संपन्न हुआ। बांके बिहारी जो दिव्यांग है और दिल्ली सरकार में शिक्षक है उनकी शादी सामान्य युवती से संपन्न हुई।युवती को शादी के लिए और परिवार में सहयोग देने में सक्षम कंझावला जिले की महिला प्रमुख श्रीमती साधना जी का रहा। दूसरी शादी विवेक जी की मनीषा जी के साथ संपन्न ही दोनो ही लोग दिव्यांग है।विवेक जी भी शिक्षक है।शादी समारोह हिंदू रीति रिवाज और धूम धाम से हुई। छात्रावास प्रमुख श्रीमान रमेश जी ,श्रीमान रामनिवास जी और अन्य लोगो ने युवक युवती का अपना आशीर्वाद और शुभकामनाए दिया।💐💐💐💐💐