Sunday, April 28, 2024

23 फरवरी 2024 दिन शनिवार को रोहिणी सैक्टर -18 स्थित दिव्यांग सेवा केन्द्र में दिव्यांग बंधुआ के साथ होली उत्सव

" जय श्री राम" " सक्षम भारत, समर्थ भारत" आज 23 फरवरी 2024 दिन शनिवार को रोहिणी सैक्टर -18 में स्थित दिव्यांग सेवा केन्द्र में हमारे यहां आ रहे बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ होली उत्सव का आयोजन किया गया। और साथ ही हमारे प्रिय दिव्यांग बंधु नमित का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने खूब मस्ती की एवं नृत्य भी किया। कार्यक्रम में उत्तरी विभाग अध्यक्ष श्रीमान दीपक जी, विभाग पालक श्रीमान आमोद जी ,सह सचिव श्रीमति लक्षणा महाजन जी,श्रीमान अनोख शुक्ला जी, कंझावल ज़िला अध्यक्ष विभा जी,किरण जी,बलिराम जी की उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्रीमान पवन यादव जी (यादव हार्डवेयर) की तरफ से सभी के लिए होली मिठाई का वितरण किया गया।