Sunday, April 28, 2024

3 दिसंबर 2023, दिव्यांग सेवा केंद्र में डे केयर सेन्टर का शुभारंभ

🚩 सक्षम भारत समर्थ भारत 🚩 3 दिसंबर 2023 दिन रविवार को विश्व दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में सक्षम उत्तरी विभाग में दिव्यांग सेवा केंद्र सेक्टर 18 में डे केयर सेन्टर का शुभारंभ किया गया। स्वर्गीय श्रीमान मांगेराम गर्ग जी की जन्मतिथि पर उनके सुपुत्र द्वारा सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र को ऑक्यूपेशनल थेरेपी के कईं जरूरी उपकरण प्रदान किए गये। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। सक्षम गीत कार्यकर्ता श्रीमती मीना द्वारा उच्चारित किया गया। *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विभाग संघचालक डाॅ दिनेश बुरानी जी थे। माननीय मुख्यातिथि, सुश्री स्मिता कौशिक जी (निगम पार्षद), श्रीमान ललित आनन्द जी (अखिल भारतीय कार्यकरणी सदस्य सक्षम), प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमान अमित जी, प्रांत सहसचिव श्रीमान आमोद जी, प्रांत सह कोषाध्यक्ष श्रीमान रामकिशन जी, प्रांत प्राणदा श्रीमान अरूण जी का अंग वस्त्र,सक्षम की पुस्तिका और सक्षम दैनंदिनी, आदि से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम श्रीमान दीपक कुमार जी की अध्यक्षता में किया गया। इसके बाद केंद्र में योगदान दे रहे थेरेपिस्ट एवं विशेषज्ञों, श्रीमान कर्मजीत जी, श्रीमती आभा जी, श्रीमती नीरू जी, डाॅ अभिनव जी को भी अंग वस्त्र, आदि से सम्मानित किया गया। श्रीमान आशुतोष जी (युवा प्रमुख उत्तरी विभाग) ने पिछले एक वर्ष में हुए उत्तरी विभाग में कार्यों की जानकारी दी। सक्षम के 7 अनिवार्य कार्यकर्म एवं नेत्रदान एवं देहदान संकल्प पत्र को उत्तरी विभाग के सभी जिलों में कार्यरत कराया गया इसकी भी जानकारी दी। श्रीमन दीपक जी (उत्तरी विभाग अध्यक्ष) ने दिव्यांग सेवा केंद्र एवं डे केयर सेन्टर पर दी जा रही सेवाओं के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र पर ब्रेन लिपि एवं कमप्यूटर लिटरेसी की सेवाएं शुरू की जाएंगी। माननीय उत्तरी विभाग संघचालक श्रीमान दिनेश बुरानी जी ने अपने वक्तव्य में सक्षम के कार्यों की सराहना किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग लोगो को समाज की मुख्य धारा में जोड़ा जाने का कार्य बहुत जरूरी है। सुश्री स्मिता कौशिक जी (निगम पार्षद) ने भी सक्षम के कार्यों की सराहना कियाऔर आगे भी पूरे साथ का आश्वासन दिया। श्रीमान अमित जी (प्रांत उपाध्यक्ष) ने सक्षम का परिचय दिया। उन्होंने कहा दिव्यांगता निवारण और दिव्यांगता सशक्तिकरण सक्षम के मुख्य कार्य हैं। श्रीमान कर्मजीत सिंह जी (ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट) ने डे केयर सेंटर के लिए लगाए गए उपकरणों के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम में केंद्र पर आ रहे बच्चों ने नृत्य, कविता और गानों की प्रस्तुति भी दी। अंत में सहायक उपकरण वितरण के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ और एक व्हील चेयर बच्चे नमित को दी गई। सभी लोगो ने जलपान किया। इस अवसर पर उत्तरी विभाग कोषाध्यक्ष श्रीमान अनोख जी ,उत्तरी विभाग सह सचिव श्रीमान देवेंद्र जी, महिला प्रमुख संजना जी, महिला सह प्रमुख अंजलि जी, विभा जी, किरण जी, साधना जी, बलिराम जी और सक्षम के कईं महत्वपूर्ण कार्यकर्त्ता और समाज के लोग भी उपस्थित रहे। श्रीमती लक्षणा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस रिपोर्ट के संकलन में मदद के लिए आशुतोष जी का धन्यवाद। कुल संख्या 57 कुल दिव्यांग की संख्या 10 अभिभावक संख्या 14