Thursday, September 22, 2022
स्वाधीनता का अमृत महोत्सव (तिरंगा यात्रा)
1. सक्षम इंद्रप्रस्थ उत्तरी विभाग रोहिणी जिले में स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई, यह तिरंगा यात्रा दिव्य ज्योति निवास, मंगोलपुर खुर्द से निकलकर अवंतिका, विजय विहार होते हुए वापस अपने मूल स्थान पर आकर सम्पन्न हुई और वहीं पर सभी गणमान्य व्यक्तियों के लिये जलपान की व्यवस्था की गयी, इस तिरंगा यात्रा में दिव्य ज्योति निवास के सभी दिव्यांग छात्रों के साथ सक्षम से प्रांत सक्षम संगठन सचिव श्रीमान देवेंद्र जी, उत्तरी विभाग के अध्यक्ष श्रीमान दीपक जी, सचिव श्रीमान आनंद जी, सहसचिव श्रीमान देवेंद्र यादव जी, उत्तरी विभाग महिला प्रमुख श्रीमती संजना जी, रोहिणी जिले के अध्यक्ष श्रीमान संजीव जी, युवा प्रमुख श्रीमान सनोज जी एवं सक्षम के सभी कार्यकर्ताओं के साथ आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक श्रीमान लक्ष्मी नारायण भाला जी, उत्तरी विभाग के विभाग प्रचारक सुबोध जी, अवंतिका नगर के नगर संचालक श्रीमान शिव भगवान जी एवं अवंतिका नगर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों के साथ समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तिओं ने भी इस तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर कर भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा में दिव्यांग छात्रों ने देशभक्ति गीत के द्वारा सभी का उत्साहवर्धन किया।
जिनके छाया चित्रों को निचे दर्शया गया है
दिव्यांग सेवा केन्द्र का शुभारम् (दिव्यांग मित्र योजना)
दिव्यांग मित्र योजना में- टोटल 269 संख्या है
जो हमारे उत्तरी विभाग की है
2. सक्षम - उत्तरी विभाग के अंतर्गत दिव्यांग सेवा केन्द्र का शुभारम्भ
जिसमे दिव्यांगों के सभी प्रकार के कार्य निशुल्क किये जायेगे.
स क्षम भारत - समर्थ भारत
रक्षाबंधन उत्सव
दिनांक 7-08-2022 को सक्षम इंद्रप्रस्थ के रोहिणी जिले(उत्तरी विभाग) मे दिव्य ज्योति छात्रवास में छात्रों के बीच रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। मिष्ठान व उपहार वितरण किया गया।
इस अवसर पर उत्तरी विभाग के अध्यक्ष श्रीमान दीपक जी, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्षणा जी ,सचिव श्रीमान आनंद जी, महिला प्रमुख श्रीमती संजना जी,रोहिणी जिला सचिव श्रीमान ओमप्रकाश जी,रोहिणी युवा प्रमुख श्रीमान सनोज जी व सक्षम के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिनांक 7-08-2022 को सक्षम इंद्रप्रस्थ के बुराड़ी जिले(उत्तरी विभाग) मे भगिनी निवेदिता छात्रावास में छात्राओं के बीच रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया।जिसमे छात्राओं के द्वारा राखी बाधा गया और मिष्ठान वितरण, व उपहार वितरण किया गया।
इस अवसर पर उत्तरी विभाग के अध्यक्ष श्रीमान दीपक जी, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्षणा जी ,सचिव श्रीमान आनंद जी उपस्थित रहे।
जोकि कई स्थानों पर किया गया जैसे दिव्य ज्योति में 250 लोगो शामिल हुए जिसमें 3-4 k.m की तिरंगा यात्रा की गई , भगिनी निवेदिता छात्रावास में भी तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम हुआ, रोहिणी सेक्टर 18 में 70-80 की संख्या में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम हुआ जिसमें 400 के करीब तिरंगे बांटे गए जंतरमंतर में संकल्प यात्रा का कार्यक्रम किया गया, नवविहार आदि: जिनके छाया चित्रों को निचे दर्शया गया है
संत सूरदास जयंती उत्सव
दिनांक 11-05-2022 को सक्षम इंद्रप्रस्थ के बुराड़ी जिले (उत्तरी विभाग) में संत सूरदास जयंती उत्सव का आयोजन हनुमान मंदिर वजीराबाद ,* जगतपुर रोड नई दिल्ली में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान रवि शंकर जी ने किया जो* *सभ्यता अध्ययन केन्द्र* *दिल्ली* के निदेशक व स्वतंत्र शोधकर्ता है।
रवि शंकर जी ने *संत सूरदास जी के* *विषय में सभी को बताया और* *उनकी कविताओं के माध्यम से* *मार्गदर्शन कराया* ।साथ ही साथ ' *दिव्यांग* ' शब्द की व्याख्या बहुत ही सरल व सहज शब्दों मे किया और बताया कि दिव्यांग लोगो में एक *दिव्य शक्ति* होती हैं। और दिव्यांगता कभी समाज के लिए बाधा नहीं बन सकती। साथ ही सक्षम के द्वारा पूरे भारत में दिव्यांग लोगो की सेवा में कार्य करने वाले लोगो की प्रशंसा की।और अधिक से अधिक लोगो को सक्षम के सेवा कार्यों में जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर *सक्षम इंद्रप्रस्थ* के प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान देवेन्द्र जी, प्रांत सह सचिव श्रीमान आमोद जी,उत्तरी विभाग के कोषाध्यक्ष श्रीमान अनोख जी, उत्तरी विभाग के सचिव श्रीमान आनंद जी, वसंत विहार जिले के सचिव श्रीमान प्रदीप जी,बुराड़ी सचिव श्रीमान आशुतोष जी बुराड़ी जिले के युवा प्रमुख श्रीमान विल्सन जी, सक्षम के कार्यकर्त्ता , संघ के कार्यकर्त्ता और सक्षम पाठशाला के छात्र उपस्थित रहे।
सक्षम इंद्रप्रस्थ
बुराड़ी जिला(उत्तरी विभाग)
विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता सप्ताह
*सक्षम पाठशाला* की और से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर *पर्यावरण दिवस जागरूकता सप्ताह* *अभियान* चलाया जा रहा है जिसमे आज छात्रों के द्वारा निबंध, लेखन, प्रतियोगिता क्विज, पेंटिंग ,जागरूकता रैली निकाली गई जिससे कि समाज में पर्यावरण के प्रति अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके और पर्यावरण को बचाया जा सके क्योकि पर्यावरण कि रक्षा से ही दुनिया की सुरक्षा होगी। इस जागरुकता रैली में अधिक से अधिक लोगो को सक्षम के बारे में जानने का अवसर मिला की सक्षम दिव्यांगो की सेवा के लिए पूरे भारत काम कर रहा है। हनुमान मंदिर परिसर वजीराबाद ,जगतपुर रोड न्यू दिल्ली में छात्रों के द्वारा पेड़ लगाने का काम भी किया गया।इस अवसर सक्षम के कार्यकर्त्ता बलराम ,मोहित , राहुल, हिमांशु उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम पूरे जून महीने तक रहेगा क्योकि सक्षम का उद्देश्य है ही कि हर घर तक संदेश को पहुंचना।
सक्षम भारत समर्थ भारत
विश्व दिव्यांग दिवस
विश्व दिव्यांग दिवस के पावन अवसर पर सक्षम इंद्रप्रस्थ के उतरी विभाग मे बुराड़ी जिले के वाल्मीकि बस्ती जड़ौदा में सक्षम प्रान्त महिला प्रमुख रीता जी के नेतृत्व में दिव्यांग लोगो को कम्बल और राशन किट वितरण किया गया। जिसमें 15 दिव्यांग भाई बहनों को कम्बल दिया गया और साथ ही कुछ लोगों को राशन किट भी दिया गया और बस्ती के दिव्यांग लोगो की समस्याओं को भी सुना गया,उनकी दिव्यांगता से जुड़ी हर तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव मदद करने को कहा गया यह सुनकर दिव्यांग लोगों में खुशी की एक झलक दिखाई देने लगी और सक्षम के बारे में भी जानकारी दी गई।
Subscribe to:
Posts (Atom)