Wednesday, December 8, 2021

सक्षम के "जागरूक मां विकलांग मुक्त शिशु" विषय के अंतर्गत, दिनांक 2/12/2021, 6/12/2021 और 7/12/ 2021 को सुल्तानपुरी में विभिन्न आंगनवाडियों में विषय से बहनों को परिचित कराया गया

 दिनांक 2/12/2021, 6/12/2021 और 7/12/ 2021, इन तीन दिनों को उत्तरी विभाग महिला प्रमुख श्रीमती संजना पाल एवं अन्य बहनों श्रीमती अनिल चिकारा दीदी व श्रीमती अंशु जी व श्रीमती पवन देवी जी द्वारा सुल्तानपुरी के तीन आंगनवाड़ियों में 80 से अधिक बहनों के समक्ष "जागरूक मां विकलांगता मुक्त शिशु" के अंतर्गत विषय रखा। उन्हें दिव्यांगता का अर्थ बताया गया। पाँच गर्भवती महिलाएं और कईं दिव्यांगजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यह बात को सामने लाया गया कि किस तरह थोड़ी सी जागरूकता की कमी की वजह से छोटे-छोटे बच्चों को जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि यह महत्वपूर्ण जानकारी माताओं को पहले हो और समय पर इलाज हो जाएं तो भविष्य में गहन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।सभी बहनों को बैठक में आना व मातृ शिशु विषय पर जानकारी महत्वपूर्ण लगी। सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी विषयों को ध्यान से सुना।इसके लिए उन्होंने सक्षम का धन्यवाद भी किया। हमारे अभियान का ध्येय यही है कि पूरा भारत विकलांग मुक्त भारत बन सके। पूरी दिल्ली में यह अभियान चलाया जा रहा है।..सक्षम भारत समर्थ भारत जय हिंद🙏