Friday, December 3, 2021

नेत्रदान जनजागरूकता कैम्प (दिनांक 31 अक्टूबर 2021)

 दिनांक 31 अक्टूबर 2021 को दिव्यांगों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था "सक्षम" (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल) ने बख्तावरपुर में नेत्रदान जनजागरूकता कैम्प का आयोजन किया। यह कैम्प दीपावली के उपलक्ष्य में किया गया था। लोग दीपावली के पवित्र त्योहार को मनाने से पूर्व दान करना चाहते है। इस बार लोगों के सामने धनदान और अन्नदान के साथ साथ नेत्रदान एवं देहदान जैसा महान दान का भी विकल्प था।इस कैम्प में 300 से अधिक लोग शामिल हुए। लोगों ने नेत्रदान और देहदान के विषय को जानने को लेकर बहुत उत्सुकता दिखाई। लोगों ने इस विषय में अधिक से अधिक सवाल पूछ कर बहुत सारी भ्रांतियों को दूर किया। हमारे कार्यकर्ता लोगों के प्रश्नों का बखूबी जवाब दिए। लोगों की भ्रांतिया दूर होने पर 85 से अधिक लोगों ने नेत्रदान और 15 से अधिक लोगों ने देहदान जैसा महान पवित्र दान करने का संकल्प लिया। बहुत से ऐसे भी लोग थे जो अपने परिवार में चर्चा करके और उनकी सहमति लेकर नेत्रदान और देहदान का संकल्प लेना चाहते थे।  यह कार्यक्रम सक्षम के उत्तरी विभाग के अध्यक्ष श्रीमान डॉ. आमोद कुमार जी की अध्यक्षता एवं सक्षम के उत्तरी विभाग के उपाध्यक्ष श्रीमान वीरेंद्र बकोली जी की सह अध्यक्षता में, आयोजक समाजसेवी श्रीमान नितिन जी और श्रीमान विजेंद्र चौहान राजपूत जी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सक्षम के बुराड़ी जिले के युवा प्रमुख श्रीमान आशुतोष जी, सक्षम के आर. के. पुरम विभाग के सह युवा प्रमुख श्रीमान प्रदीप जी और कर्मठ कार्यकर्ता श्रीमान अवनीश जी एवं दिव्या कुमारी जी के द्वारा किया गया।