Sunday, November 7, 2021

Education Assistance for Differently abled students

 भगिनी निवेदिता छात्रावास, बुराड़ी 

समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) दिल्ली प्रांत की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर कर रही दृष्टिबाधित छात्राओं के आवास के लिए भगिनी निवेदिता छात्रावास का संचालन पिछले चार साल से देश की राजधानी दिल्ली में किया जा रहा है। बुराड़ी में संचालित यह छात्रावास में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से यहां पढ़ने आईं छात्राओं के लिए मानो घर है। यहां छात्राओं को न केवल रहने के लिए सुगम वातावरण दिया जाता है, बल्कि जरूरतमंद दिव्यांग छात्रों के अध्ययन में सहायक तकनीकी उपकरणों जैसे ब्रेल बुक्स, स्कैनर्स, वाइस रिकॉर्डर्स और लैपटॉप आदि की सुविधाएं भी उपल्ब्ध हैं। यहां वर्तमान में लगभग 20 छात्राएं निवास करती हैं। भविष्य में इसकी क्षमता को बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। अब तक हमारे छात्रावास में रहकर पढ़कर वाली कई छात्राएं स्वावलंबी भी हो चुकी है, वे अब बैंकिंग, न्यायपालिक और रिटेल समेत कई सेक्टरों में कार्यरत हैं। कई छात्राएं यहां पर रहकर सिविल सर्विसेज की भी तैयारी कर रही है। 


पढ़ाई के साथ भोजन और स्वास्थ्य भी प्राथमिकता 

भगिनी निवेदिता छात्रावास में छात्राओं को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल दिया जाता है। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता में रखा जाता है। इसलिए छात्राओं को घर जैसा पौष्टिक भोजन देने पर जोर दिया जाता है। समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर आयोजित करवाएं जाते हैं। परिसर की साफ-सफाई के साथ छात्राओं के पर्सनल हाईजीन और उनकी पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाता है। 


सर्वांगीण विकास है जरूरी

छात्रावास एक अस्थाई घर ही है। जिस प्रकार घर में रहकर बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। सक्षम अपने छात्रावास में भी छात्राओं को इसी तरह का माहौल देता है। उनके सर्वांगीण विकास के सक्षम की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लासेज का प्रंबंध सक्षम पाठशाला के तहत किया गया है। यहां रहने वाली दिव्यांग छात्राएं रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, मैथ्स और इंग्लिश ग्रामर जैसे विषयों की तैयारी के लिए सक्षम पाठशाला का लाभ लेती रहती हैं। इसके साथ ही समय-समय पर उनके बीच दिव्यांग स्कॉलर्स को बुलाया जाता है। ताकि वे उनकी कहानी से सीख लेकर, प्रोत्साहित होकर अपने जीवन में वह सब हासिल कर सकें, जो सपने वह देखती हैं। वह भी मुख्यधारा में समाज के सम्मानित और प्रतिष्ठित सदस्य के रूप में शामिल हो सकें।    

उपलब्धियां

सक्षम द्वारा संचालित भगिनी निवेदिता छात्रावास, बुराड़ी में रहने वाली छात्राएं ने सिर्फ पढ़ाई अपितु खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे हैं। हमारे छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली कई छात्राएं आज सेक्टरों जैसे बैंकिंग, मार्केटिंग, न्यायपालिका, एजुकेशन में कार्यरत हैं। यहीं से पढ़कर निकली प्रेमलता तीस हजारी कोर्ट में सेवाएं दे रही हैं। ईशा और रचना पीएनबी बैंक में कार्यरत हैं। श्रेया एसबीआई में चयनित हुई हैं। संजू रिलायंस रिटेल में काम कर रही है। हनी बैंकिग में चुनी गई हैं।