Tuesday, April 1, 2025
अमृत उद्यान उत्सव, (21 मार्च, 2025)
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
“जय श्री राम”
“ सक्षम भारत, समर्थ भारत”
दिनांक- 21 मार्च, 2025 , दिन- शुक्रवार
21 मार्च 2025, सक्षम उत्तरी दिल्ली, दिव्यांग सेवा केंद्र के बच्चे राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम ‘पर्पल फेस्ट’ का हिस्सा बने। ‘पर्पल फेस्ट’ कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया गया। कार्यक्रम की इसकी अध्यक्षता - राष्ट्रपति सुश्री द्रौपदी मुर्मू द्वारा की गयी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में विभिन्न विकलांगताओं और उनके प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना,समाज में दिव्यांग व्यक्तियों की समझ, स्वीकृति और समावेश को बढ़ावा देना था साथ ही यह महोत्सव दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के उद्देश्य से भी आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों जैसे खेल प्रतियोगिताएं, डिजिटल समावेशन और उद्यमिता पर कार्यशालाएं, रचनात्मक कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ‘पर्पल फेस्ट’ दिव्यांगजनों के समावेश, सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। डॉ. लक्षणा महाजन, प्रो. आशा जी, 4 कार्यकर्ता एवं 4 इंटर्न्स उत्सव में बच्चों के साथ रहे।
कुल संख्या:37
दिव्यांग: 15
अभिभावक:15