Monday, October 7, 2024

मंगोलपुरी में नेत्रदान शिविर एवं नेत्रदान जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩 " जय श्री राम" " सक्षम भारत, समर्थ भारत" दिनांक 28 सितंबर 2024, शनिवार को मंगोलपुरी में नेत्रदान शिविर एवं नेत्रदान जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच की गई और निःशुल्क दवाइयाँ एवं चश्मे वितरित किए गए। इसके साथ ही एक दिव्यांग व्यक्ति को हियरिंग ऐड (श्रवण यंत्र) भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उत्तरी जिला अध्यक्ष श्री दीपक जी, सचिव श्रीमती लक्षणा जी, उपाध्यक्ष श्री संजीव जी, सहसचिव सुशील जी, अमित जी, अभिषेक जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग दिया। इस आयोजन ने जनमानस में नेत्रदान के महत्व को उजागर किया और समाज के प्रति सकारात्मक संदेश दिया। कुल नेत्रदान संकल्प पत्रों की संख्या = 75

Sunday, October 6, 2024

नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा (14 सितंबर, 2024)

🚩जय श्री राम🚩 "सक्षम भारत, समर्थ भारत" नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा दिनांक 14 सितंबर, 2024 शनिवार को उत्तरी जिला कार्यकर्ता द्वारा सेवा बस्ती राजा विहार में, नेत्रदान जनजागरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा नेत्रदान संकल्प पत्र भी भरवाए गए। नेत्रदान संकल्प पत्र संख्या : 15

नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा, उत्तरी जिला, 08-9-2024

🚩जय श्री राम🚩 "सक्षम भारत, समर्थ भारत" नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा दिनांक 08-9-2024 सोमवार को उत्तरी जिला द्वारा डिस्ट्रिक्ट पार्क, रोहिणी सेक्टर-16 में नेत्रदान जनजागरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा नेत्रदान संकल्प पत्र भी भरवाए गए। लोगों ने उत्साहपूर्वक योगदान किया। नेत्रदान जनजागरण अभियान में उत्तरी जिला सचिव लक्षणा जी, सहसचिव सुशील जी, देव सिंह जी एवं अन्य स्वयं सेवकों का सहयोग सराहनीय रहा।

स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन उत्सव, उत्तरी जिला, सक्षम इंद्रप्रस्थ

"जय श्री राम"
 "सक्षम भारत, समर्थ भारत" 
दिनांक 15 अगस्त 2024, दिन रविवार को रोहिणी सेक्टर 18 स्थित दिव्यांग सेवा केंद्र में स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, और दिव्यांग बेटी काव्या का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसमें माननीय अध्यक्ष दीपक जी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। केंद्र के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर शानदार नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी। यह देखकर उपस्थित सभी लोग बहुत प्रसन्न हुए। इसके साथ ही, अन्य बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा हो गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग बेटी काव्या का जन्मदिवस भी बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली के अध्यक्ष श्रीमान दीपक जी, सचिव लक्षणा जी, जी, सहसचिव सुशील जी, कोषाध्यक्ष अनोख जी, देवसिंह जी, अमित जी, अभिषेक जी, और अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कुल उपस्थिति - 65 दिव्यांग बंधु - 30