Tuesday, February 15, 2022
उत्तरी विभाग में दिल्ली प्रान्त महिला द्वारा पूर्व कार्यो की समीक्षा एवं विश्व महिला दिवस के कार्यक्रम की योजना, दिनांक 13/2/2022
दिनांक 13/2/2022 को दिल्ली प्रांत महिला प्रमुख की बैठक उत्तरी विभाग सह महिला प्रमुख श्रीमती विभा जी के निवास स्थान रोहिणी सेक्टर 23 में रही। पूर्व कार्यो की समीक्षा व आने वाले विश्व महिला दिवस के कार्यक्रम की योजना व रूपरेखा तैयार की गई। कुल 12 बहनों की उपस्थिति रही, दिल्ली प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती रीटा जी व दिल्ली प्रांत सह महिला प्रमुख श्रीमती रेखा रावत जी भी उपस्थित रही उत्तरी विभाग महिला प्रमुख श्रीमती संजना जी, झंडेवालान विभाग महिला प्रमुख श्रीमती ममता जी व पूर्वी विभाग इंद्रप्रस्थ जिला महिला प्रमुख श्रीमती एकता जी बैठक में उपस्थित रही। कुछ संभावित बहनों की उपस्थिति भी रही। सक्षम विषय व सक्षम के कार्यों की जानकारी बहनों को दी गई। 🇮🇳सक्षम भारत समर्थ भारत🇮🇳
Subscribe to:
Posts (Atom)